आज का राशिफल – जानिए क्या खास है आज के दिन 18 june 2021

0
300
horoscope image
image source : business astrology

हर दिन ग्रहों के संचरण में बदलाव आता रहता है, इसलिए हर राशि पर अलग अलग प्रभाव पड़ता है। किसी के लिए अच्छा प्रभाव होता है तो किसी के लिए बुरा प्रभाव और किसी के लिए कुछ ज्यादा ही अच्छा/बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आज किन राशि के जातकों के लिए क्या प्रभाव रहेगा जान लेते है। यह राशिफल चन्द्र के अनुसार है यानि की अपने नाम के पहले अक्षर के अनुसार इसे देखियेगा।

मेष – आज का दिन आपके लिए व्यस्तम दिन रहेगा जिससे आप अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे उसकी वजह से आपको परिवार वालों का गुस्सा सहन करना पड़ सकता है। माता जी का ख़ास ख्याल रखे उनके स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। यदि कोई काम कानूनी अटकलों में फँसा हुआ है तो उसे आज सुलझाने का काम नहीं करें।

वृष – आज के दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के प्रति चिंताजनक रूप से गुजर सकते है। आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है, जिससे आप उसकी एक छोटी सी पार्टी का आयोजन कर परिवार के साथ एंजॉय कर सकते है। शाम के समय मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे आपका पूरा परिवार व्यस्त रह सकता है। संतान से वाद विवाद हो सकता है, यदि आपकी गलती है तो मान लेने में ही भलाई होगी।

मिथुन – आज के दिन यदि आपके परिवार में किसी के साथ मन मुटाव चल रहा है तो वो आज खत्म हो सकते है। आप किसी यात्रा के लिए जा रहे है तो सोच समझ कर जाएँ, क्योंकि उस यात्रा में आपके खोने या किसी वस्तु के चोरी होने के आसार हो सकते है। आज आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी।

कर्क – आज के दिन आप अपनी आय से कुछ अधिक धन व्यय कर सकते है और आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ कामों को करने में कठिनाई हो सकती है लेकिन उस काम में सफल जरूर होंगे। संतान के भविष्य के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। पिताजी का ज्यादा ध्यान रखें उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है तो आप चिकित्सक की सलाह जरूर लेंवे।

सिंह – आज का दिन आपके लिए अच्छा भी होगा और बुरा भी यानि कि आज का दिन मिश्रित रहेगा। अगर आप व्यापार या नौकरी में पैसों के लेनदेन के बारे में सोच रहे है तो आज के दिन यह कार्य नहीं करें, आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थी अगर किसी परीक्षा के लिए आज से पढ़ाई कर रहे है तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। साझेदारी का व्यापार आज आपको सुखद खबर सुनाएगा।

कन्या – आज का दिन आपके लिए थोड़ा संतोषजनक नहीं रहेगा। आपकी शाम अपने माता-पिता की सेवा करते हुये गुज़रेगी। नौकरीपेशा आदमी अपने वाणी पर संयम रखें नहीं तो अपने अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है, जिससे आपकी पदोन्नति या वेतन वृद्धि में बढ़ा उत्पन्न हो सकती है। आज कुछ अलग कर दिखाने का मन होगा और उसमें आप सफल भी होंगे।

तुला – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके चेहरे पर इतना तेज रहेगा कि आपके दुश्मनों के पसीने छुट जायेंगे। अगर आज आप कोई बिजनेस डील करेंगे वो आपके भविष्य के लिए अच्छी रहेगी। अगर कोई प्रॉपर्टी लेने की इच्छा है तो डील कर लीजिये, डील लाभकारी रहेगी।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उन सबमें सफलता ही मिलेगी। यदि आप किसी से उधार लेने का सोच रहे है तो वो भी आसानी से मिल जाएगा। परिवार में आपकी आवभगत होगी और जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट्स खरीद सकते है।

धनु – आज का दिन थोड़ा सही नहीं रहेगा। अपने व्यापार और घर में अपने शत्रुओं से बच कर रहने की कोशिश करनी होगी और किसी भी षड्यंत्र में फँसना नहीं है। अपना ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। शाम का वक़्त आप अपने मित्र के साथ गुजारेंगे।

मकर – आज का दिन सामान्य से थोड़ा अच्छा ही जाएगा। व्यापार में जो निर्णय लेंगे वो सोच समझ कर लेंगे जो आगे बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। आज आपको किसी मित्र कि सहायता करनी पड़ सकती है तो अपना आर्थिक कोण मजबूत रखें। अगर किसी यात्रा पर जा रहे है तो थोड़ा संभल कर जाएगा चोट लगने की आशंका बन रही है।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और विशेष सम्मान से नवाजा भी जा सकता है। कार्य क्षेत्र में आज अधिकारी और वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मीन – आज का दिन आपकी अपेक्षा के अनुरूप रहेगा यानि शुभ रहेगा। पुराने झगड़ो से छुटकारा मिल सकता है जिससे आप निश्चिंत हो जायेंगे। मित्रों के साथ संबंध और अधिक मधुर होंगे। आज अपनी वाणी में मधुरता रखनी है जिससे सारे कार्य आसानी से हो सकें। शाम को आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here