आज का राशिफल – जानिए क्या खास है आज के दिन 19 june 2021

0
257
horoscope image
image source : business astrology

हर दिन ग्रहों के संचरण में बदलाव आता रहता है, इसलिए हर राशि पर अलग अलग प्रभाव पड़ता है। किसी के लिए अच्छा प्रभाव होता है तो किसी के लिए बुरा प्रभाव और किसी के लिए कुछ ज्यादा ही अच्छा/बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आज किन राशि के जातकों के लिए क्या प्रभाव रहेगा जान लेते है। यह राशिफल चन्द्र के अनुसार है यानि की अपने नाम के पहले अक्षर के अनुसार इसे देखियेगा।

मेष – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपनी वाणी में कड़वाहट को दूर कर मधुर भाषी बनना पड़ेगा। ना चाहते हुये भी आपको ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा करनी पड सकती है जिससे आपको लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष – आज के दिन आपके लिए संतोष और शांतिपूर्ण रहेगा। नए कांट्रैक्ट की वजह से आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। रात के समय ऐसे व्यक्तियों के साथ मुलाक़ात हो सकती है जिसकी वजह से आप वाद विवाद में फंस सकते है इसलिए सावधानी बरतिएगा। राजनीति में जाने वाले लोग को आज सफलता जरूर मिल सकती है।

मिथुन – आज के दिन आपके लिए बहुत ही निराशाजनक रहेगा। अगर आज आपके परिवार में की मांगलिक कार्यक्रम है तो अपने परिजनों से सतर्क रहने की जरूरत है। ससुराल पक्ष की ओर से धन लाभ हो सकता है। शाम को अपने जीवनसाथी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते है।

कर्क – आज के दिन आपके लिए धन लाभ की दृष्टि से बहुत ही उत्तम जाने वाला है। यदि आप आज कोई मकान या दुकान खरीदने के बारे में सोच रहे है तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति हो सकती है। शाम से रात के बीच आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति से मिल पाएंगे।

सिंह – आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। वाणी में सौम्यता और मधुरता आज आपको सम्मान दिलाएगी। व्यापार में आज आमदनी के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सरकारी नौकरी वाले जातकों को अपने अपने कार्यालय में महिला मित्रा के सहयोग से धन लाभ मिल सकता है।

कन्या – आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रह सकता है। यदि आप आज किसी भी कार्य में अत्यधिक मेहनत करेंगे तो उस कार्य में आप सफल जरूर होंगे। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज सुलझने के आसार दिख रहे है।

तुला – आज का दिन आपके लिए चारों ओर से ऊर्जावान रहेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे जिससे आप अपने घर परिवार के सभी इच्छाओं की पूर्ति करने में सक्षम होंगे। आज व्यापार में धन लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो आज वो पूरा होने के आसार लग रहे है।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप आज के दिन कोई संपति खरीदने का विचार कर रहे है तो उसे आज के लिए टाल दे। अगर सौदा कर लिया तो वो आपको नुकसान के अलावा कुछ ना देगा। भाई बहिनो का भरपूर सहयोग बनेगा और विद्यार्थी अपने गुरुजन के पास अपनी समस्या ले कर जा सकते है।

धनु – आज का दिन आपके लिए आश्चर्य भरा रहेगा क्योंकि आज के दिन आपका विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएगा। आज आप किसी भी कार्य में हाथ डालेंगे वो सफल होकर ही बाहर आएगा इसलिए अपने प्रिय कार्य के लिए आज काम शुरू कर सकते है। ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ आज आपको हो सकता है।

मकर – आज का दिन आपके लिए संतोषजनक जाएगा क्योंकि आज आपके पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। माता जी का ध्यान रखिएगा शाम होते उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

कुंभ – आज का दिन आपके स्वास्थ्य में हल्का फुल्का गिरावट आ सकती है। इसलिए अपने खान-पान की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। पारिवारिक जीवन में आज तालमेल और प्रेम दोनों बने रहंगे। किसी विपरीत समाचार के कारण आपको आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

मीन – आज का दिन आपके लिए उन्नति के लिए नए नए मार्ग खुलेंगे। यदि आपके दाम्पत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा हो तो वह आज समाप्त जरूर हो जाएगा। आज शाम के समय किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने का भय लग सकता है इसलिए सतर्क जरूर रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here