आज का राशिफल – जानिए क्या खास है आज के दिन 26-06-2021

0
265
horoscope image hindustantimes
horoscope image | source: hindustantimes

हर दिन ग्रहों के संचरण में बदलाव आता रहता है, इसलिए हर राशि पर अलग अलग प्रभाव पड़ता है। किसी के लिए अच्छा प्रभाव होता है तो किसी के लिए बुरा प्रभाव और किसी के लिए कुछ ज्यादा ही अच्छा/बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आज किन राशि के जातकों के लिए क्या प्रभाव रहेगा जान लेते है। यह राशिफल चन्द्र के अनुसार है यानि की अपने नाम के पहले अक्षर के अनुसार इसे देखियेगा।

मेष – आज का दिन जातकों के लिए बड़ा ही उत्तम रहेगा। यदि कोई बीमारी लंबे समय से चल रही थी तो आज उसमें राहत मिलेगी। जिससे मन शांत होगा और अधूरे पड़े काम को पूरा करने में दिमाग लगेगा। व्यापार में बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति के आसार है।

वृष – आज का दिन व्यापारियों के लिए बड़ा ही शुभकारी रहेगा। व्यापर के लिए किसी भी माध्यम से धन लेने का सोच रहे है तो आपको वो धन अवश्य मिल जाएगा। नौकरी पेशा जातक अपने कार्यस्थल के शत्रुओं से बच कर रहें, क्योंकि अधिकारी से आपकी चुगली कर आपके लिए मुसीबत पैदा कर सकते है।

मिथुन – आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। परोपकार के कार्य में विशेष ध्यान दिया जाएगा, उसके पीछे का कारण धर्म की ओर आस्था में वृद्धि रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप संतान के भविष्य को लेकर कुछ योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज कोई भी जमीन से जुड़ी वस्तु खरीदने को टाल दे नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कर्क – आज का दिन आपके लिए काफी हद तक सही रहेगा। यदि जातक किसी योजना में निवेश करना चाहते है तो आज के दिन कर डालिए। माता जी का ध्यान रखें उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देवे। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो परेशानी का कारण बन सकते है।

सिंह – आज का दिन आपके लिए बहुत ही ज्यादा उत्तम रहेगा। साझेदारी वाला व्यापार आज आपको फायदा देगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। किसी कार्य में निवेश का मन बनाया है तो आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में भाइयों की मदद ले सकते है, शाम को मानसिक संतुष्टि और शांति प्रदान होगी।

कन्या – आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभकारी होगा। जिस चीज की कामना करोगे वो आपको आसानी से मिल जाएगी। आज आप मौज मस्ती और शॉपिंग में धन व्यय करेंगे। व्यापार के लोए नई योजनाएँ बनाएँगे लेकिन उन योजनाओं को आगे बढ़ाने में नाकामयाब रहेंगे। नौकरी पेशा लोग आज मौज मस्ती में दिन गुजारेंगे।

तुला – आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मिला जुला रहेगा। धन लाभ कमाने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे, जिससे आपको लाभ तो होगा लेकिन खर्चे अधिक होने के कारण बचत नहीं हो पाएगी। शाम के समय भाइयों के साथ किसी जरूरी योजना पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। घर में आज किसी की इच्छा पूरी नहीं होने पर आपसे नाराज हो सकते है।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। किसी बड़े व्यक्ति की सलाह से पारिवारिक विवाद का समाधान होगा। शाम का समय मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। नौकरी में अपने साथी की मदद से जरूरी कार्य करने में सफल होंगे। जीवनसाथी और संतान के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।

धनु – आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। समाज में आज आपको मान सम्मान मिलता दिखेगा। अपनी कार्यकुशलता से घर व नौकरी दोनों में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपके जीत के चर्चे होंगे। आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपके मन की बात जानने की कोशिश करेगा, लेकिन आपको किसी को भी अपने मन की बात नहीं बतानी है। अगर बता दी तो आपके व्यवसाय की गति में रोक सी लग जाएगी।

मकर – आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। मानसिक उलझन परेशान कर सकती है, जिससे किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। नौकरीपेशा जातक ध्यान दे आज आपको अतिरिक्त कार्य भार मिल सकता है और आपके शत्रु वो कार्य करने में बाधा उत्पन्न कर सकते है, लेकिन आपको किसी पर भी ध्यान ना देते हुए अपने कार्य पर ध्यान देना है। आज अपने क्रोध पर काबू रखें नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपकी लापरवाही के कारण निराशा हाथ लग सकती है। इसलिए नौकरी और व्यवसाय में निर्णय लेते समय अपने दिल और दिमाग दोनों को खोल कर रखना होगा, नहीं तो आगे जा कर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म के कार्य के प्रति भी आज रुचि बढ़ेगी, जिसमें कुछ धन व्यय होगा।

मीन – आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आज आप शारीरिक व मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते है उसके बावजूद जो भी काम करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की उन्नति देख मन प्रसन्न होगा और संतान की ओर से कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here