आज का राशिफल – जानिए क्या खास है आज के दिन 23 जून 2021

0
321
horoscope image
image source : business astrology

हर दिन ग्रहों के संचरण में बदलाव आता रहता है, इसलिए हर राशि पर अलग अलग प्रभाव पड़ता है। किसी के लिए अच्छा प्रभाव होता है तो किसी के लिए बुरा प्रभाव और किसी के लिए कुछ ज्यादा ही अच्छा/बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आज किन राशि के जातकों के लिए क्या प्रभाव रहेगा जान लेते है। यह राशिफल चन्द्र के अनुसार है यानि की अपने नाम के पहले अक्षर के अनुसार इसे देखियेगा।

मेष – आज का दिन व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए अच्छा रहेगा और अपने व्यवसाय को लेकर कुछ बदलाव करने में समय बीत जाएगा और यह बदलाव लाभ देगा। जॉब से जुड़े जातकों को आज थोड़ी सावधानी बरत कर निर्णय लेने होंगे नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी देखने को मिल सकती है।

वृष – आज का दिन व्यापारियों के लिए बड़ा ही शुभकारी रहेगा। उन्नति के कई नए मार्ग खुलेंगे और व्यापार को एक नई गति मिलेगी। किसी से उधार लेने का सोच रहे है तो उस कार्य में आपको सफलता जरूर मिलेगी। संतान के लिए कुछ धन संचय करके रख सकते है जो भविष्य में आपको लाभ दिलाएगा।

मिथुन – आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण भरा निकल सकता है। घर परिवार की चिंता सताने के कारण आपके व्यवसाय में थोड़ा असर होगा। इसलिए अपने शत्रु को इसकी भनक भी ना लगने देना। रात को आपके घर किसी अथिति का आगमन हो सकता है जिसमें आपके धन का व्यय भी हो सकता है। शाम को बहुत समय से रुके हुये काम को पूरा करने की कोशिश कर सकते है।

कर्क – आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। खास कर अपने पिता जी की स्वास्थ्य का ख्याल रखें उन्हे कोई रोग परेशान कर सकता है। आज घर के लिए कोई वस्तु खरीद सकते है जिसमें आपके साथ आपकी जीवनसाथी भी जरूर होगी। संतान पक्ष से कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है जिससे आपको असीम प्रसन्नता होगी।

सिंह – आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। सरकारी नौकरी वाले जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिलती दिख सकती है। यदि ससुराल पक्ष में किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ है तो आज आपको वापस मिल सकता है। जो कार्य अप भाग्य भरोसे छोड़ देते है उसे पूरा कर लेने में ही भलाई होगी, नहीं तो यह काम आपके लिए सर दर्द बन जायेंगे।

कन्या – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके घर किसी मित्र या रिश्तेदार के आने का संजोग बन रहा है और कुछ दिन ठहर भी सकते है जिसमें आपके धन का व्यय होना दिख रहा है। व्यापार में किसी से भी बहसबाजी ना करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला – आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपको आपने भविष्य की चिंता कम होगी। व्यापार और कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप किसी यात्रा के लिए जा सकते है। आज किसी खास दोस्त की सलाह की वजह से बिगड़ा हुआ काम सुलझ सकता है।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए परोपकार से भरा हुआ जाएगा। यदि आपके घर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा है तो वो आज समाप्त हो सकता है। यदि आज आप अपने व्यवसाय में किसी बुजुर्ग या विशेषज्ञ की सलाह लेंगे तो आगे चल कर बहुत ही लाभकारी होगी। ऑफिस वाले अपने कार्य शैली में बदलाव कर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते है।

धनु – आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। संतान पक्ष से निराशा होगी लेकिन व्यापार और कार्यक्षेत्र में अकस्मात धन लाभ मिलेगा। जिससे आप छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते है। शाम के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है।

मकर – आज का दिन आप अपने परिवार वालों के साथ बिता सकते है। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति मिलने के आसार दिख रहे है। राजनीति में जाने वाले जातकों को आज जन समर्थन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा करने में गुजारेंगे।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए बेहद ही अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका भाग्य पूरा साथ देगा जिससे आप कोई भी काम आसानी से कर पायेंगे। साझेदारी वाला व्यापार आज लाभ दिलाएगा। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आज दूर हो जाएगा। प्रेम आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

मीन – आज का दिन आपके लिए मित्रों के साथ गुजरेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर परिवार में किसी धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, रात के समय आप अपने परिवार वालों के साथ बिताएँगे जिससे आपको शांति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here